सिमडेगा, मार्च 9 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष हरिश्चंद्र भगत एवं अन्य सदस्यों ने सोमवार को डीसी कंचन सिंह से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने जिले के पुराने अनुमंडल कार्यालय को हेरिटेज-सह-म्यूजियम के रूप में विकसित किए जाने के लिए डीसी का आभार व्यक्त किया। समिति के सदस्यों ने कहा कि जिले की पारंपरिक और सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी। ऐसे में प्रशासन की पहल से सिमडेगा को म्यूजियम मिलना एक सराहनीय कदम है। उन्होंने कहा कि इससे जिले के इतिहास, संस्कृति और पारंपरिक वस्तुओं को सुरक्षित रखने के साथ-साथ नई पीढ़ी को भी अपनी विरासत से परिचित होने का अवसर मिलेगा। मोके पर समिति के प्रतिनिधियों ने डीसी को बताया कि उनके पास कई प्राचीन एवं पारंपरिक वस्तुएं हैं, जिन्हें वे संग्रहालय में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.