नई दिल्ली, अप्रैल 11 -- नई दिल्ली, व. सं.। दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) विश्व विरासत दिवस के अवसर पर 13 से 18 अप्रैल तक हेरिटेज वॉक का आयोजन करेगा। महरौली आर्कियोलॉजिकल पार्क में हेरिटेज वीक का आयोजन होगा। डीडीए के उपाध्यक्ष एन.सरवण कुमार ने कहा कि हेरिटेज वीक के जरिए हम दिल्ली की कीमती ऐतिहासिक स्थानों के साथ आम लोगों, खासकर युवाओं के बीच जुड़ाव को मजबूत करना चाहते हैं। दिल्ली के लोगों और युवाओं को देश की राजधानी की समृद्ध विरासत से जोड़ने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। इसके लिए डीडीए ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के साथ साझेदारी की है। महरौली में किए गए संरक्षण कार्यों की एक प्रदर्शनी व लिखित प्रमाण दिखाए जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.