रांची, मार्च 19 -- रांची, वरीय संवाददाता। बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (बीआईटी) मेसरा का बहुप्रतीक्षित वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव 'बिटोत्सव' गुरुवार को उत्साह, उमंग और रचनात्मक ऊर्जा के साथ शुरू हुआ। उत्सव का शुभारंभ 'डे जीरो - हेरिटेज नाइट' के साथ हुआ, जिसने पूरे परिसर को उत्सव के रंगों में सराबोर कर दिया। शाम 6 बजे आयोजित कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा एवं तकनीकी विभाग के अतिरिक्त सचिव राज कुमार और विशिष्ट अतिथि आईएएस सुनील कुमार ने किया। 'हेरिटेज नाइट' के दौरान विद्यार्थियों ने झारखंड की समृद्ध लोक संस्कृति को मंच पर जीवंत कर दिया। पारंपरिक लोक नृत्य, रंग-बिरंगी वेशभूषा और लोक संगीत की मधुर धुनों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। संस्थान के विभिन्न क्लबों, जिनमें संगीत क्लब 'ध्वनि', नृत्य क्लब और नाट्य क्लब 'एहसास...