बागपत, अप्रैल 12 -- बागपत। विश्व धरोहर दिवस के अवसर पर प्रशासन ने जिले में पहली बार हेरिटेज ट्रेल शुरू करने की घोषणा की है। यह पहल केवल पर्यटन बढ़ाने की योजना नहीं, बल्कि बागपत की आत्मा उसकी संस्कृति, उसकी परंपराएं और उसका इतिहास को एक नई पहचान देने का प्रयास है। बागपत की मिट्टी में इतिहास बसता है। यह वही क्षेत्र है, जो महाभारत कालीन घटनाओं से जुड़ा रहा है। यमुना किनारे बसे गांवों में आज भी ऐसी परंपराएं, मान्यताएं और स्थल मौजूद हैं, जो सदियों पुराने सांस्कृतिक प्रवाह को दर्शाते हैं, लेकिन समय के साथ ये धरोहरें सीमित पहचान तक सिमट गई थीं। अब हेरिटेज ट्रेल के माध्यम से इन्हें एक साथ जोड़कर एक ऐसी श्रृंखला बनाई जाएगी, जो बागपत को एक अलग पहचान दे सके। इस पहल की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें गांवों को केंद्र में रखा गया है। अब तक जो विरासत क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.