बागपत, मार्च 15 -- स्याद्वाद जैन एजुकेशन एंड सोशल ट्रस्ट बागपत द्वारा जिले के पहले डे बोर्डिंग स्कूल हेरिटेज गुरुकुल का उद्घाटन व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री कपिल देव अग्रवाल, बागपत विधायक योगेश धामा ने किया। संस्था के अध्यक्ष नागेंद्र गोयल ने मुख्य अतिथियों को सम्मानित किया। व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कार्यक्रम को संबोधित किया। कहा कि समाज जिस आधुनिकता की ओर बढ़ रहा है, इससे भारतीय संस्कृति और परमपराएं प्रभावित हो रहे है। समाज के जिम्मेदार लोगों को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए समाज को सही रास्ता दिखाने की आवश्यकता है। इस अवसर पर संस्था के सभी शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.