वाराणसी, अप्रैल 20 -- सारनाथ (वाराणसी)। फर्म के हिसाब में हेराफेरी के आरोपी को सारनाथ पुलिस ने थाने में पूछताछ के दौरान रविवार को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष पंकज कुमार त्रिपाठी ने बताया कि चंदौली के मझवार खास निवासी अमित कुमार वर्तमान में बेनीपुर के ओम नगर कॉलोनी में रहता है। यहीं पर एक फर्म में अकाउंटेंट था। फर्म की बकाया राशि ग्राहकों से वसूलने के बाद हिसाब में नहीं दर्शाया। हेराफेरी कर 1.85 लाख हड़प लिया। अमित के खिलाफ बीते साल केस दर्ज था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.