हेराइन तस्करी में तीन को 10-10 साल कैद
वाराणसी, जून 21 -- वाराणसी, संवाददाता। फास्ट ट्रैक कोर्ट (एफटीसी 14) मनोज कुमार की अदालत ने 25 साल पुराने हेरोइन तस्करी के मामले में टाउनहाल (गाजीपुर) निवासी अभियुक्त जमील अहमद, नवाबगंज (गाजीपुर) निवासी सुरेश कास्यकार उर्फ सुन्ना और राकेश वर्मा उर्फ पिंटू को 10-10 साल की सजा सुनाई है। अदालत ने जमील पर तीन लाख और अन्य दोनों पर दो-दो लाख रुपये जुर्माना भी लगाया है। अभियोजन की ओर से विशेष लोक अभियोजक श्याम सरोज दुबे ने पैरवी की। प्रकरण के अनुसार 2001 में कस्टम की टीम को सूचना मिली की गाजीपुर का एक गिरोह हेरोइन की बड़ी खेप लेकर वाराणसी के कैंट स्थित होटल के पास किसी बड़े ग्राहक को डिलीवरी देने आने वाला है। टीम ने सादे कपड़ों में जाल बिछाया और घेराबंदी कर अंतरराज्यीय ड्रग तस्करी करने वालों को गिरफ्तार कर लिया। टीम ने मौके से राकेश वर्मा और सुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.