हेरहंज में नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
लातेहार, जून 1 -- हेरहंज, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के मासिलौंग टोला में एक नवविवाहिता ने कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान मोनिका कुमारी (19) के रूप में हुई है। घटना रविवार देर शाम की बताई जा रही है।मृतका के पति वीरेंद्र उरांव ने पुलिस को बताया कि वह ट्रैक्टर चलाने के काम से बाहर गया था और उसकी मां भी घर पर नहीं थी। शाम को लौटने पर काफी आवाज देने के बावजूद दरवाजा नहीं खुला। संदेह होने पर पीछे से झांककर देखा तो पत्नी फंदे से लटकी हुई थी।बताया गया कि दोनों की शादी करीब चार माह पूर्व हुई थी। यह भी पढ़ें- शादी के 25वें दिन फंदा लगा झुलती मिली युवती की लाश सूचना मिलने पर हेरहंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सोमवार को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला घरेलू विवाद से जुड़ा प्रतीत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.