कानपुर, मार्च 23 -- कानपुर। उत्तर प्रदेश सिंधी अकादमी और हेमू कालानी मेमोरियल शिक्षण संस्थान ने सिंधु इंटरनेशनल स्कूल बर्रा दो में सोमवार को हेमू कालानी की जयंती मनाई। वैशाली ग्रुप ने हेमू के जीवन पर आधारित नाट्य चित्रण प्रस्तुत किया। हेमू को दी गई फांसी का सजीव चित्रण देख उपस्थित लोगों की आंखें नम हो गईं। बड़ौदा से आए गायक पिंटू सोनी ने देशभक्ति से ओतप्रोत गीत गाए। इससे पूर्व प्रेम प्रकाश आश्रम के संत साईं भोलाराम, सिद्ध पीठ बाबा तोलाराम दरबार के साईं रमेश लाल, बांके बिहारी धाम के संत साईं हरिदास उदासी ने कार्यक्रम की शुरुआत की। सिंधी सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अंशवानी ने कहा कि इसका उद्देश्य युवाओं को राष्ट्र की मुख्यधारा से जोड़ना है। हेमू कालानी को भारत रत्न देने की मांग की। यहां किशन चंद मुलानी, दिलीप अंशवानी, अतुल अंशवानी, मीता अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.