नई दिल्ली, जुलाई 7 -- बॉलीवुड की 'ड्रीम गर्ल' हेमा मालिनी ने हाल ही में दिए इंटरव्यू में अपने दौर की फीस और काम करने के तौर-तरीकों को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए। उन्होंने साफ किया कि आज के दौर के मुकाबले उनके जमाने में कलाकारों को बहुत कम पैसा मिलते थे। उन्होंने ये भी कहा कि उन्होंने कभी भी पैसों के लिए काम नहीं किया।क्या बोलीं हेमा मालिनी? इंटरव्यू के दौरान जब हिंदी रश ने हेमा मालिनी से कहा कि वो उस जमाने में सबसे ज्यादा फीस लेने वालीं एक्ट्रेस थीं तो हेमा मालिनी ने उन्हें बीच में ही रोक दिया। हेमा ने अपनी बात रखते हुए कहा, 'नहीं! नहीं! किसने कहा कि मैं बॉलीवुड की हाइएस्ट पेड एक्ट्रेस थी। बहुत थोड़ा पैसा मिलता था। इतना कुछ नहीं मिलता था। ये बात सच है कि डायरेक्टर्स और प्रोड्यूसर्स मुझे पसंद करते थे, लेकिन मैंने कभी पैसों के लिए काम ...