नई दिल्ली, अगस्त 17 -- हेमा मालिनी ने अपने सौतेले बेटे सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' का रिव्यू किया है। एक्ट्रेस ने एक पोस्ट शेयर कर जानकारी दी कि उन्होंने फिल्म देख ली है। हेमा ने सनी देओल और अपने सौतेले पौते करण देओल की परफॉरमेंस की तारीफ की है। सनी देओल के लिए लिखे गए हेमा मालिनी के इस पोस्ट पर कई सोशल मीडिया यूजर्स ने अपना रिएक्शन दिया है।हेमा मालिनी ने शेयर किया पोस्ट हेमा मालिनी ने सनी देओल की फिल्म के लिए लिखा, 'मैंने कल बंटवारा फिल्म देखी। ये सच में एक शानदार फिल्म है और एक साफ और अच्छा मैसेज देती है कि आज देश को किस चीज की जरूरत है। ये फिल्म हमें याद दिलाती है कि नफरत और बंटवारे से ज्यादा जरूरी इंसानियत, आपसी सम्मान और भाईचारा है। मुझे उम्मीद है कि ये मैसेज लोगों को अपनी सोच बदलने और नफरत की बजाय दयालुता चुनने के लिए प्रेरित क...