हेमा मालिनी ने किया 'विशिखा-2026' के पोस्टर का विमोचन
मथुरा, सितम्बर 16 -- मथुरा। विश्व आयुर्वेद परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित होने वाले 'विशिखा-2026' के पोस्टर का विमोचन सोमवार को सांसद हेमा मालिनी जी के द्वारा किया गया। आयोजन समिति के प्रतिनिधिमंडल ने श्रीमती हेमा मालिनी जी को 3 एवं 4 अक्तूबर को पांचजन्य प्रेक्षागृह में होने वाले 'विशिखा-2026' के संबंध में जानकारी दी। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि आयुर्वेद के प्रचार-प्रसार, चिकित्सकों, शिक्षकों, विद्यार्थियों, शोधार्थियों एवं आयुर्वेद औषधि निर्माताओं के बीच संवाद और ज्ञान-विनिमय का यह महत्वपूर्ण मंच होगा। हेमामालिनी ने शुभकामनाएं दीं और आयुर्वेद के जनकल्याणकारी स्वरूप को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर विश्व आयुर्वेद परिषद एवं विशिखा-2026 आयोजन समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.