देहरादून, अक्टूबर 3 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। लोक गायिका हेमा नेगी करासी को प्रतिष्ठित नई दिल्ली के ताज पैलेस में आयोजित 'अमेजिंग इंडिया अवार्ड' से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें उत्तराखंड की लोक संस्कृति और पारंपरिक संगीत को देश-विदेश में पहचान दिलाने तथा लोक कला के संरक्षण के लिए किए जा रहे कार्यों के लिए दिया गया है।हेमा नेगी करासी ने अपने लोकगीतों और जागरों के माध्यम से उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत को व्यापक मंच तक पहुंचाया है। वह युवा पीढ़ी को अपनी लोक परंपराओं और जड़ों से जोड़ने के लिए भी लगातार कार्य कर रही हैं। उन्हें इससे पहले कलात्मक योगदान के लिए तीलू रौतेली पुरस्कार और उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार के लिए नामित किया जा चुका है। सम्मान मिलने पर हेमा नेगी करासी ने कहा कि यह पुरस्कार सिर्फ उनका नहीं, बल्कि उत्त...