मथुरा, सितम्बर 12 -- इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड, मथुरा रिफाइनरी द्वारा अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) पहल के अंतर्गत जनपद के विभिन्न स्थानों पर 270 सोलर स्ट्रीट लाइटों की स्थापना की गई है। इन सोलर स्ट्रीट लाइटों का उद्घाटन सांसद हेमा मालिनी द्वारा किया गया। इस अवसर पर हेमा मालिनी ने कहा कि सोलर स्ट्रीट लाइटों की स्थापना से संबंधित क्षेत्रों में बेहतर प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित होगी तथा आमजन को आवागमन में सुविधा एवं सुरक्षा प्राप्त होगी। साथ ही, सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा मिलने से पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास के लक्ष्यों को भी बल मिलेगा। उद्घाटन कार्यक्रम के अवसर पर श्री मुकुल अग्रवाल, कार्यकारी निदेशक एवं रिफाइनरी प्रमुख, मथुरा रिफाइनरी, श्री अनिल कुमार, मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन), श्री अभिनव गोस्वामी, महाप्रबंधक (...