मथुरा, फरवरी 5 -- सीआईआरजी वैज्ञानिक बकरी पालन कलेंडर का विमोचन सांसद हेमा मालिनी द्वारा दिल्ली स्थित अपने आवास पर किया गया। केंद्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान के निदेशक डॉ. मनीष कुमार चटली ने बताया कि सीआईआरजी वैज्ञानिक बकरी पालन कैलेंडर में वैज्ञानिक बकरी पालन के प्रमुख पहलुओं, जैसे प्रजनन, आहार, स्वास्थ्य देखभाल, आवास तथा रोग नियंत्रण पर माहवार मार्ग दर्शन दिया गया है। यह कैलेंडर किसानों के लिए एक व्यावहारिक उपकरण के रूप में तैयार किया गया है, जिससे वे समय पर कृषि कार्यों की योजना बना सकें, उत्पादकता बढ़ा सकें, नुकसान कम कर सकें तथा वर्ष भर टिकाऊ एवं लाभकारी बकरी पालन को प्रोत्साहित किया जा सके। इस विमोचन समारोह में एपीआर प्रभाग प्रमुख डॉ. मुकेश भाकत, प्रधान वैज्ञानिक डॉ. गोपाल दास, डॉ. अरविंद कुमार आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.