रुद्रपुर, मार्च 17 -- सितारगंज। भाजपाइयों ने यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा की पुण्यतिथि पर उनके चित्र के सम्मुख पुष्प अर्पित किया। इस दौरान लोगों ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। मंगलवार को कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा के आवास पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने स्व. बहुगुणा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि बहुगुणा का संघर्षपूर्ण जीवन, जनसेवा के प्रति उनकी अटूट निष्ठा और समाज के प्रति समर्पण हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में जनता की आवाज को मजबूती से उठाया और विकास की दिशा में अहम योगदान दिया। वहां जिलाध्यक्ष कमल कुमार जिंदल, पालिकाध्यक्ष सुखदेव सिंह, ब्लॉक प्रमुख उपकार सिंह बल, मंडल अध्यक्ष मुकेश सनवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय सलूजा,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.