गाजीपुर, मई 9 -- गाजीपुर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपासना रानी वर्मा ने डीएम के आदेशानुसार सादात के खण्ड शिक्षा अधिकारी सीताराम यादव को जिला मुख्यालय पर संबद्ध किया है। उनके स्थान पर मनिहारी के खण्ड शिक्षा अधिकारी हेमवंत कुमार को सादात का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। बीएसए ने बताया कि सुचारू पर्यवेक्षण एवं शासन द्वारा निर्देशित कार्यों का समयबद्ध अनुपालन नहीं करने के कारण सीताराम यादव को जिला कार्यालय से संबद्ध किया गया है। यह भी पढ़ें- ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर उपस्थिति नहीं बनाने पर एचएम व शिक्षक से शोकॉज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...