गिरडीह, जून 10 -- बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर प्रखंड के धरगुल्ली निवासी एवं सामाजिक-राजनीतिक क्षेत्र में अपनी पहचान रखने वाले स्व. हेमलाल प्रसाद की 9वीं पुण्यतिथि बुधवार को उनके पैतृक गांव धरगुल्ली में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत उनकी आदमकद तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि देकर हुई। सबसे पहले उनकी दोनों पत्नियों कपूरवा देवी एवं देवकी देवी ने पुष्प अर्पित कर दिवंगत को नमन किया। इसके बाद मुख्य अतिथि मुखिया यशोदा देवी, चंद्रवंशी समाज के प्रदेश अध्यक्ष भीम चंद्रवंशी, अतिथियों एवं परिजनों ने बारी-बारी से पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने स्व. हेमलाल प्रसाद को एक सफल सामाजिक और राजनीतिक नेता बताया। यह भी पढ़ें- पुण्यतिथि के मौके पर श्रद्धांजलि सभा आज कहा गया कि जि...