बहराइच, मार्च 29 -- बहराइच। विकास खंड तेजवापुर के ग्राम पंचायत हेमरिया व राजस्व ग्राम टिकोरा में सफाई ठप है। नालियां, स्कूल, पंचायत भवन और सामुदायिक शौचालयों की नियमित सफाई नहीं हो पा रही है, जिससे गंदगी का अंबार लगा हुआ है। ग्रामीणों व प्रधान रामछबीले यादव द्वारा कई बार मौखिक और लिखित रूप से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। प्रधान ने जिलाधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी व खंड विकास अधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर सफाईकर्मी की तैनाती की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.