हेमराज मीना बने डीआईजी सुरक्षा
लखनऊ, सितम्बर 28 -- पुलिस विभाग में तबादलों का सिलसिला जारी है। शासन ने तीन और आईपीएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले हैं। इनमें प्रतीक्षारत रहे आईजी डा.मनोज कुमार को आईजी पीएसी पश्चिम जोन, मुरादाबाद के पद पर तैनाती दी गई है। डीआईजी यूपी एसआईएसएफ हमेराज मीना को डीआईजी सुरक्षा के पद पर नियुक्ति दी गई है। सेनानायक 38वीं वाहिनी पीएसी अलीगढ़ राजेश द्विवेदी को एसपी चुनाव प्रकोष्ठ डीजीपी मुख्यालय के पद पर तैनाती दी गई है। यह भी पढ़ें- यूपी पुलिस में फेरबदल: राजेश द्विवेदी समेत तीन वरिष्ठ आईपीएस अफसरों का तबादला
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.