देहरादून, जून 21 -- उत्तराखंड सरकार ने श्रीहेमकुंड साहिब यात्रा के दौरान सिख यात्रियों और स्थानीय लोगों के बीच हुई हिंसक झड़प की घटना में सांप्रदायिक एंगल को खारिज किया है। सरकार ने कहा है कि इस मामले को धार्मिक विवाद के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। सरकार ने सख्त संदेश दिया है कि मामले को सांप्रदायिक बनाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। गृह सचिव शैलेश बगोली ने बताया है कि यह घटना दो पक्षों के बीच हुए मतभेदों के वजह से हुई है और इसमें किसी भी तरह का कोई धार्मिक विवाद नहीं। उन्होंने यह भी कहा कि उत्तराखंड में सभी धर्मों का सम्मान किया जाता है और राज्य की सांस्कृतिक विरासत हमेशा शांति और सम्मान की है। सरकार धर्म के नाम पर माहौल बिगड़ने नहीं देगी। यह भी पढ़ें- केदारनाथ में 'कैरी मी बैक' कैंपेन बना जन आंदोलन, श्रद्धालु बदल रहे धाम की ...