रुद्रपुर, जून 7 -- दुलाल चक्रवर्ती, गदरपुर। हेमकुंड साहिब यात्रा पर गए गदरपुर क्षेत्र के एक श्रद्धालु की हार्टअटैक से मौत हो गई। शनिवार को पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंचने पर अंतिम संस्कार किया गया। निधन से परिवार और गांव में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार, ग्राम अलख देवा निवासी 39 वर्षीय गुरबाज सिंह पुत्र अमर सिंह 2 जून को हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए रवाना हुए थे। यात्रा के दौरान वह 3 जून को गोविंदघाट पहुंचे। परिजनों ने बताया कि 4 जून को उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई। साथियों और स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल उपचार दिलाने का प्रयास किया, लेकिन उनकी हालत लगातार गंभीर बनी रही। यह भी पढ़ें- हेमकुंड साहिब यात्रा के दौरान श्रद्धालु की हार्टअटैक से मौत उपचार के दौरान 5 जून को उनका हार्टअटैक से निधन हो गया। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच ...