हेमकुंड साहिब में रिकॉर्ड 3.68 लाख श्रद्धालु, 10 अक्टूबर को बंद होंगे कपाट; 10 हजार के और पहुंचने की उम्मीद
चमोली, अक्टूबर 5 -- पूरन भिलंगवाल/चमोली सिखों के पवित्र तीर्थ श्री हेमकुंड साहिब में इस वर्ष रिकॉर्ड श्रद्धालु पहुंचे हैं। 23 मई को कपाट खुलने के बाद अब तक 3,68,732 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। पिछले वर्ष यह संख्या करीब 3.25 लाख थी। अभी प्रतिदिन 1500 से 2000 श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। गोविंदघाट गुरुद्वारे के मुख्य प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने बताया कि 10 अक्टूबर को कपाट बंद होने तक करीब चार लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। कपाटबंदी के दिन सुबह 10 बजे सुखमणि साहिब का पाठ, 11:20 बजे शब्द कीर्तन और दोपहर 12 बजे अंतिम अरदास होगी। अंतिम हुकमनामे के बाद करीब सवा एक बजे पांच प्यारों की अगुवाई में गुरु ग्रंथ साहिब को सेना के बैंड की धुनों के बीच सचखंड में सुशोभित किया जाएगा। इसके बाद प्रसाद वितरण और करीब दो बजे कपाट बंद होंगे। यह भी पढ़ें- मॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.