हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए बंद, अंतिम दिन पाकिस्तान से भी पहुंचे सिख श्रद्धालु
नई दिल्ली, अक्टूबर 10 -- हिमालय की ऊंची चोटियों के बीच स्थित विश्व प्रसिद्ध सिख तीर्थस्थल श्री हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए बंद हो गए हैं। कपाट ठीक दोपहर 2 बजे बंद किए गए। इस दौरान 44000 से अधिक तीर्थ यात्री मौजूद रहे। कपाट बंदी के वक्त सेना के बैंड की मधुर धुन बजाई गई। अंतिम दिन पाकिस्तान से आए श्रद्धालुओं ने भी दर्शन किए। इस साल 23 मई से शुरू हुई श्री हेमकुंड साहिब की यात्रा में कुल 3,84,573 श्रद्धालुओं ने मत्था टेका। कपाट बंद होने के मौके पर गोविंद धाम (घांघरिया) से रागी जत्थे के साथ हजारों श्रद्धालु पवित्र धाम पहुंचे। इनमें पाकिस्तान से आया 40 सिख श्रद्धालुओं का जत्था भी शामिल था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.