हेमकुंड साहिब की यात्रा पर निकला 90 सिख श्रद्धालुओं का पैदल जत्था
देहरादून, जून 27 -- गोपेश्वर । विश्व शांति, आपसी भाईचारे एवं सर्वजन कल्याण का संदेश लेकर श्री हेमकुंड साहिब पैदल यात्रा सोसाइटी, बटाला (पंजाब) की ओर से आयोजित 32वीं महान पैदल यात्रा हेमकुंड यात्रा पर निकला है। 2 जून से डेरा बाबा नानक (गुरदासपुर) से प्रारंभ हुई, जो आगामी 2 जुलाई को पवित्र श्री हेमकुंड साहिब पहुंचेगी। करीब 90 श्रद्धालुओं का यह जत्था, जिसमें महिलाएं, बच्चे एवं बुजुर्ग भी शामिल हैं, प्रतिदिन लगभग 35 से 40 किलोमीटर* की पदयात्रा करते हुए श्रद्धा, सेवा और भाईचारे का संदेश देशभर में पहुंचा रहा है। शनिवार को यह जत्था नन्दप्रयाग पहुंचा। रात्रि विश्राम के बाद रविवार को आगे की यात्रा करेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.