रायबरेली, अप्रैल 14 -- रायबरेली संवाददाता। श्री हेमकुंड पब्लिक स्कूल में बैसाखी पर्व पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गुरुद्वारे से आए गुरुजी की अरदास और भजन से हुई। इससे पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा और श्रद्धा से सराबोर हो उठा। इसके बाद विद्यार्थियों ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। बिहू डांस में कक्षा छह की अदिति यादव,आद्विका ,पूर्णिमा और कक्षा तीन की पीहू, अर्शिता, अंशी और दीपांशी ने शानदार प्रस्तुति दी। बैसाखी डांस में आरुषि, आयुषी अग्रहरी, नुजहत जहां, सोनाक्षी, अनन्या, राधिका, शौर्यवी, श्रद्धा, अक्षत, मो फैजान, मोनिश, सुशांत सिंह यादव, अविरल, मो असरफ और अन्या ने नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। यह भी पढ़ें- बैसाखी पर गुरुद्वारों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ कार्यक्रम के स...