रांची, मई 14 -- झारखंड सरकार ने वित्तीय साल 2026-27 के लिए 'मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना' और 'मुख्यमंत्री सर्वजन पेंशन योजना' मद में 10,263 करोड़ जिलों को जारी कर दिए हैं। राज्य के सभी 24 जिलों के लिए मंईयां योजना मद में कुल 80 अरब 71 करोड़ 95 लाख 60 हजार रुपये जबकि सर्वजन पेंशन योजना मद में 21 अरब 91 करोड़ 68 लाख 42 हजार रुपये जारी किए गए हैं। महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के सचिव उमा शंकर सिंह ने बुधवार को राशि आवंटित करने संबंधी आदेश जारी किया। आइए जानते हैं राशि कब तक के लिए जारी की गई है विभागीय जानकारी के अनुसार, यह राशि दिसंबर तक के लिए जारी की गई है। मंईयां योजना मद में सर्वाधिक 691.77 करोड़ रुपये गिरिडीह जिले को मिले हैं। रांची जिला दूसरे स्थान पर है, जहां कुल 600 करोड़ रुपये दिए गए हैं। वहीं सर्वजन पेंशन में भी स...