रांची, जनवरी 20 -- झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सीएम हेमंत सोरेन के दावोस दौरे को लेकर तंज कसा है। मरांडी ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा, हेमंत सोरेन झारखंड नहीं संभाल पा रहे हैं और विदेश गए हैं पूंजीपतियों को रिझाने... इसके साथ ही मरांडी ने एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें महिलाओं के साथ मारपीट होती दिख रही है। बाबूलाल मरांडी ने ट्वीट में लिखा- हजारीबाग के बड़कागांव प्रखंड में गोंदुलपारा खनन परियोजना के लिए आज प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की जनसुनवाई के दौरान पुलिस के सामने नकाबपोश गुंडों द्वारा महिलाओं पर लाठियां बरसाईं। धारदार हथियार से हमला किया जा रहा है, लेकिन हमारा पुलिस प्रशासन पटाखे छोड़ने और वसूली करने में व्यस्त है। इसके साथ ही हेमंत सोरेन पर तंज कसते हुए कहा- हेमंत सोरेन झारखंड नहीं संभाल पा रहे हैं और ...