घाटशिला, जून 15 -- घाटशिला, संवाददाता। रविवार को बाघुड़िया और दलदली पंचायत के बीच सातगुरुम नाला पर 4 करोड़ 63 लाख की लागत से बने पुल का उद्घाटन जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी ने किया। यह पुल घाटशिला और जुगसलाई दोनों विधानसभा के बीच में बना है। इस पुल के उद्घाटन में घाटशिला के विधायक सोमेश चन्द्र सोरेन को भी उपस्थित होना था, लेकिन किसी कारणवश वे मौजूद नहीं हो पाये। विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि राज्य सरकार राज्य के मुखिया हेमंत सोरेन के नेतृत्व में काफी बेहतर काम कर रही है और जनता के हर सुख सुविधा का ध्यान गंभीरता से रख रही है। यह भी पढ़ें- हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार कर रही राज्य का चहुंमुखी विकास- मंगल कालिंदी इस पुलिया के नहीं बनने से दलदली और बाघुड़िया पंचायत के लोगों को काफी तकलीफों का सामना करना पड़ रहा था। इस पुल के बन जाने से ...