नई दिल्ली, अक्टूबर 7 -- झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का बुधवार को निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रही थीं। दिल की समस्या के कारण उन्हें रांची के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया कि रूपी सोरेन की हालत नाजुक बनी हुई थी। उनको वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। डॉक्टरों की टीम जीवन रक्षक उपकरणों की मदद से उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रही थी।सांस लेने में तकलीफ के कारण थीं भर्ती रांची के हिल व्यू हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के डायरेक्टर डॉ. नितेश प्रिया ने बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का बुधवार रात को करीब 8.30 बजे निधन हो गया। उन्हें 18 सितंबर को सांस लेने में तकलीफ के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था।तबीयत बिगड़ने के बाद दिया गया था वेंटिलेटर सपोर्ट सूत्रों ने ब...