हेमंत सोरेन की डिस्चार्ज अर्जी पर सुनवाई 22 को
रांची, मई 18 -- रांची। बड़गाई अंचल के 8.46 एकड़ जमीन घोटाले से जुड़े मनी लाउंड्रिंग मामले में हेमंत सोरेन की डिस्चार्ज याचिका पर पीएमएलए कोर्ट में सुनवाई हुई। प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता प्रदीप चंद्रा ने बहस के लिए अतिरिक्त समय मांगा। अदालत ने अंतिम अवसर देते हुए दोनों पक्षों को जल्द सुनवाई पूरी करने का निर्देश दिया। अब मामले की अगली सुनवाई 22 मई को होगी। मामले में ईडी ने हेमंत सोरेन समेत 18 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। आरोप गठन की प्रक्रिया अभी लंबित है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.