धनबाद, मई 20 -- भाजपा बाघमारा मंडल की ओर से प्रखंड मुख्यालय पर विरोध-प्रदर्शन के बाद धरना दिया गया। मौके पर बतौर मुख्य अतिथि बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो ने कहा कि हेमंत सरकार ने किसानों के साथ विश्वासघात किया है। यह सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। किसानों को सब्सिडी के साथ सरकार की योजनाओं से वंचित रखा जा रहा है। हेमंत सरकार ने चुनाव के दौरान यहां के किसानों के लिए कई लाभकारी योजनाओं की घोषणा की थी। परंतु सरकार बनते ही सारे वादे भुला दिए गये। धान बिक्री का पैसा अभी तक भुगतान नहीं किया गया। धरना प्रदर्शन के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधि मंडल बाघमारा बीडीओ से मिलकर राज्यपाल के नाम से एक ज्ञापन सौंपा। यह भी पढ़ें- भाजपा ने राज्यपाल के नाम बीडीओ को सौंपा ज्ञापन मौके पर बलिराम चौहान, नागेश्वर सिंह, बच्चू राय, धनेश्वर महतो, राजू शर्मा...