हजारीबाग, जून 2 -- हजारीबाग,नगर प्रतिनिधि।डीएवी पब्लिक स्कूल, कैनरी हिल रोड के कक्षा 12वीं के छात्र हेमंत राज ने जेईई एडवांस्ड में ओबीसी-एनसीएल श्रेणी में अखिल भारतीय रैंक 6525 प्राप्त किया। हेमंत का कॉमन रैंक लिस्ट में 23405 वां स्थान रहा। इसके अतिरिक्त उन्होंने सीबीएसई कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में 94% अंक तथा जेईई मेन्स में 96.5 परसेंटाइल प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया है।इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य डा रजनीश कुमार ने हेमंत राज को बधाई देते हुए कहा कि बोर्ड परीक्षा और देश की सबसे प्रतिष्ठित एवं चुनौतीपूर्ण प्रतियोगी परीक्षाओं में से एक जेईई की तैयारी को साथ-साथ संतुलित करते हुए यह सफलता प्राप्त करना अत्यंत सराहनीय है।प्राचार्य यह भी पढ़ें- जेईई एडवांस्ड 2026 में डीएवी सेक्टर-4 के छात्रों का शानदार प्रदर्शन ने हेमंत के अभिभा...