मोतिहारी, मार्च 12 -- मोतिहारी,। एसपी स्वर्ण प्रभात ने प्रशिक्षु आईपीएस हेमंत सिंह को रक्सौल थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया है। जबकि प्रशिक्षु डीएसपी कुमारी प्रियंका को मुफस्सिल थाना के थानाध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। एसपी स्वर्ण प्रभात ने कहा कि प्रशासनिक नियंत्रण, बेहतर कार्यकुशलता, रिक्ति व व्यवहारिक प्रशिक्षण के क्रम में थानाध्यक्ष रक्सौल व मुफस्सिल थाना में थानाध्यक्ष के पद पर पदस्थापित किया गया है। एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि मुफस्सिल थानाध्यक्ष अंबेश कुमार व रक्सौल थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार सिंह को हटाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...