वाराणसी, अप्रैल 23 -- शिवपुर। परमानंदपुर निवासी छात्र हेमंत पटेल की हत्या के एक साल होने पर ग्रामीणों ने बुधवार देर शाम प्रधान राजेश पटेल एवं मृतक के पिता एडवोकेट कैलाश पटेल के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला। स्कूल संचालक पर उसकी हत्या का आरोप है। लोगों ने स्कूल तक मार्च निकालकर आक्रोश जताया। इस अवसर पर जनहित संकल्प पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आरएस पटेल, रामलाल पटेल, विनय पटेल, रवि पटेल, महेश पटेल, मुकेश पटेल, शमशेर पटेल, रितिका पटेल, राधिका पटेल, भोला पटेल समेत काफी लोग रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.