लखीसराय, मार्च 8 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। जिले की महिला क्रिकेट टीम के गठन और हेमंत ट्रॉफी में भागीदारी की तैयारी को लेकर शनिवार को शहर के गांधी मैदान में ट्रायल रन की शुरुआत की गई। इस ट्रायल में जिले भर से करीब 200 छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। ट्रायल का उद्घाटन जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने स्वयं बैटिंग और बॉलिंग कर किया और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। ट्रायल के दौरान चयन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए प्रत्येक छात्रा को 12 गेंद खेलने का मौका दिया जा रहा था। इसी प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों की क्षमता का आकलन किया जा रहा है। बल्लेबाजी, गेंदबाजी और विकेटकीपिंग के प्रदर्शन को देखते हुए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। इस ट्रायल रन के माध्यम से कुल 30 छात्राओं का चयन किया जाएगा, जो हेमंत ट्रॉफी में जिले का प्रतिनिधित्...