हापुड़, जून 25 -- गढ़मुक्तेश्वर के रहने वाले हेमंत जाटव को समाजवादी पार्टी में बाबासाहेब अंबेडकर वाहिनी का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया है । समाजवादी नेता आशुतोष शर्मा ने बताया हेमंत जाटव पिछले लंबे समय से गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा में कार्य कर रहे है और दलित समाज के बीच अपनी अलग पहचान रखते है। प्रोफेसर धर्मेंद्र यादव के अनुरोध पर बाबासाहेब आंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती ने हेमंत जाटव को राष्ट्रीय सचिव बनाया है । राष्ट्रीय सचिव बनने पर हेमंत जाटव ने अखिलेश यादव का मिठाई लाल भारती का प्रोफेसर धर्मेंद्र यादव का आशुतोष शर्मा का अंकित भडाना का धन्यवाद किया और जो जिम्मेदारी मिली है उसको ईमानदारी से निभाने का वादा किया ।गढ़मुक्तेश्वर में हेमंत जाटव का सम्मान एवं स्वागत आशुतोष शर्मा जी के नेतृत्व में किया गया ।जिसमें मुख्य र...