आगरा, अप्रैल 10 -- जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने उप जिलाधिकारी (न्यायिक) किरावली हेमंत कुमार को तहसीलदार सदर बनाया है। इस संबंध में एडीएम प्रशासन आजाद भगत सिंह ने पत्र जारी किया है। वहीं ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/तहसीलदार सदर का कार्यभार देख रहे शिवम कुमार को विभागीय प्रशिक्षण पर भेजा गया है। शुक्रवार को तहसील सदर के सभागार में उन्हें विदाई दी गई। इस दौरान एसडीएम सदर सचिन राजपूत, नायब तहसीलदार विमल कुमार, रजनीश कुमार रंधावा समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.