गुड़गांव, मार्च 9 -- गुरुग्राम। सेक्टर-37 स्थित इम्पीरिया एसफिरा सोसाइटी की आरडब्ल्यूए के चुनाव में हेमंत कुमार को सोसाइटी निवासियों ने प्रधान चुना। इस चुनाव में महासचिव पद पर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, उपप्रधान पद पर निशांत अरोड़ा, सहसचिव पद पर गौरव चौहान, कोषाध्यक्ष पद पर ईशा सेठ और संगठन सचिव के पद पर अभिक सूरी को चुना गया है। इसमें चुनाव अधिकारी के रूप में एसके मलिक मौजूद रहे। नवनिर्वाचित टीम ने सोसाइटी के विकास, पारदर्शिता और बेहतर प्रबंधन के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.