रांची, मार्च 27 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। रामनवमी पर्व के अवसर पर शुक्रवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन ने मुख्यमंत्री आवास स्थित मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान दोनों ने राज्य के सर्वांगीण विकास, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। हेमंत और कल्पना ने रामनवमी के पावन अवसर पर मंदिर परिसर के समक्ष बजरंग बली का झंडा भी लगाया। झंडा लगाने के साथ उन्होंने राज्य में शांति, समृद्धि एवं आपसी भाईचारे की कामना की और कहा कि रामनवमी का त्योहार आपसी सौहार्द और शांतिपूर्ण वातावरण में मनाया जाना चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.