सहारनपुर, अक्टूबर 6 -- नागल। रविवार शाम आईआईटी कैंपस सहारनपुर में आराध्या एक एहसास फाउंडेशन मेरठ के तत्वावधान में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह व शैक्षिक संगोष्ठी में देश के अनेक शिक्षाविदों ने प्रतिभाग करते हुए शिक्षा की गुणवत्ता, शिक्षण की आधुनिक पद्धतियों, रचनात्मक गतिविधियों व एक आदर्श शिक्षक की भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान नागल से शिक्षाविद् व तेजस इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक हेमंत अरोड़ा को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं, नवाचार, रचनात्मक प्रयोगों तथा ग्रामीण क्षेत्र के गरीब व जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के लिए शिक्षा गौरव विभूषण अवार्ड 2026 से सम्मानित किया गया। फिल्म अभिनेत्री विनीता मलिक व आराध्या एक एहसास फाउंडेशन के अध्यक्ष मनीष कुमार गुप्ता ने संयुक्त रूप से उन्हें स्मृति चिह्न एवं सम्मान प्रमाण पत्र प्...