लातेहार, मार्च 15 -- बालूमाथ, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मारंगलोइया पंचायत के हेबना गांव स्थित मंदिर प्रांगण में पंचायत के चार गांव हेबना,बारा, जिलंगा,भारंगलोइया तथा बिशनपुर के ग्रामीणों की एक सामूहिक बैठक रामनवमी पूजा के आयोजन को लेकर आयोजित की गई। अध्यक्षता कामेश्वर वर्मा ने की, जबकि संचालन विजय प्रकाश ने किया। बैठक में मुख्य रूप से आगामी रामनवमी पूजा के आयोजन को लेकर चर्चा की गई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि रामनवमी पूजा के सफल आयोजन के लिए पंचायती स्तर पर एक समिति का गठन किया जाएगा। प्रस्तावित समिति में अनुप वर्मा को अध्यक्ष,दिनेश महतो (बारा) को उपाध्यक्ष,रोहित महतो,विक्रम राणा एवं रितेश को सचिव,प्रकाश महतो (हेबना) को उप सचिव तथा मोती महतो सहित अन्य सदस्यों को जिम्मेदारी देने का प्रस्ताव रखा गया। बैठक में उपस्थित ग्रामीणों ...