आजमगढ़, मार्च 31 -- आजमगढ़, संवाददाता। आजमगढ़ में युवाओं के बीच हेपेटाइटिस-बी का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। 25 से 45 वर्ष आयु वर्ग के युवक इससे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। मंडलीय अस्पताल की पैथोलॉजी में एक माह के दौरान 13 से 15 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जिनमें इंजेक्शन के जरिए नशा करने वाले युवकों की संख्या अधिक पाई गई है। चिकित्सकों के अनुसार यह रोग रक्त संपर्क, संक्रमित सीरिंज और सीरम के माध्यम से फैलता है। प्रारंभिक अवस्था में उपचार न मिलने पर यह लीवर सिरोसिस और कैंसर का रूप ले सकता है। हेपेटाइटिस-बी लंबे समय तक बिना लक्षण के शरीर में बना रहता है, जबकि गंभीर मामलों में ही इसके लक्षण सामने आते हैं। जांच के दौरान ऐसे कई लोग भी संक्रमित पाए जा रहे हैं, जिनमें कोई लक्षण दिखाई नहीं देते। मंडलीय अस्पताल में हुई जांच के आंकड़ों के अन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.