पीलीभीत, जुलाई 29 -- पीलीभीत। मेडिकल कॉलेज में विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर एमबीबीएस के विद्यार्थियों को विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को हेपेटाइटिस के कारण, पैथोलॉजी, जांच, रोकथाम और नियंत्रण के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. अमित कुमार ने किया। उन्होंने हेपेटाइटिस के पैथोलॉजिकल पहलुओं पर व्याख्यान देते हुए बीमारी की गंभीरता और समय पर पहचान के महत्व पर प्रकाश डाला। संचालन डॉ. पूजा सिंधवानी ने किया। प्रो. डॉ. अरुण सिंह ने हेपेटाइटिस की महामारी विज्ञान पर व्याख्यान दिया। डॉ. दीपिका वर्मा ने प्रयोगशाला निदान की प्रक्रिया और इसकी उपयोगिता के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी दी। वहीं डॉ. कौस्तव हलदर ने हेपेटाइटिस की रोकथाम एवं नियंत्रण के उपायों पर विस्तार से चर्चा की। यह भी पढ़ें- Kanpur News: सावधानी ह...