हेपेटाइटिस से बचाव का संदेश लेकर मरीजों के बीच पहुंचे डॉक्टर
सिद्धार्थ, जुलाई 30 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। विश्व वायरल हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर माधव प्रसाद त्रिपाठी राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय सिद्धार्थनगर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान चिकित्सकों और मेडिकल छात्रों ने अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजनों व आमजन के बीच पहुंचकर वायरल हेपेटाइटिस के प्रति जागरूक किया और बचाव संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। कार्यक्रम में बाल रोग विभागाध्यक्ष डॉ. नम्रता चौधरी, सीनियर रेजिडेंट डॉ. विपिन व नर्सिंग इंचार्ज श्रीश श्रीवास्तव सहित विभाग के चिकित्सक, एमबीबीएस के छात्र-छात्राएं एवं नर्सिंग स्टाफ मौजूद रहे। सभी ने लोगों को बताया कि वायरल हेपेटाइटिस एक गंभीर बीमारी है, लेकिन समय पर जांच, उपचार और आवश्यक सावधानियां अपनाकर इससे बचाव संभव है। यह भी पढ़ें- विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर जागरूकता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.