संभल, जुलाई 2 -- पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक अजीत कुमार उर्फ राजू यादव ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर गुन्नौर विधानसभा क्षेत्र में हेपेटाइटिस-सी के उपचार के लिए आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि गुन्नौर क्षेत्र बाढ़ प्रभावित है और प्रत्येक वर्ष गंगा का जलस्तर बढ़ने पर कई गांवों में बाढ़ का पानी भर जाता है। इसके कारण बड़ी संख्या में लोग विभिन्न बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं, जिनमें हेपेटाइटिस प्रमुख है। उन्होंने बताया कि गुन्नौर, रजपुरा और जुनावई के सरकारी चिकित्सालयों में हेपेटाइटिस-सी के उपचार के लिए आवश्यक दवाएं उपलब्ध नहीं हैं। मरीजों को इलाज के लिए लगभग 75 किलोमीटर दूर पवांसा चिकित्सा केंद्र जाना पड़ता है, जबकि जिले का ड्रग वेयर हाउस जुनावई में ही स्थित है। पूर्व मंत्री ने मांग की कि...