हेपेटाइटिस बी को लेकर किया जागरूक
लखीमपुरखीरी, जुलाई 29 -- विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर मंगलवार को कृषक समाज इंटर कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को हेपेटाइटिस जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूक करना और इसके बचाव के उपायों की जानकारी देना रहा। इस वर्ष की थीम हेपेटाइटिस को जानें हेपेटाइटिस को रोकें पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को बताया गया कि हेपेटाइटिस यकृत से जुड़ी गंभीर बीमारी है। समय पर जांच टीकाकरण स्वच्छता सुरक्षित रक्त चढ़ाने संक्रमित सुई का प्रयोग न करने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर इस बीमारी से काफी हद तक बचाव किया जा सकता है। कॉलेज के प्रबंधक एवं पूर्व सांसद रवि प्रकाश वर्मा ने कहा कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता ही किसी भी बीमारी से बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम है। यह भी पढ़ें- हेपेटाइटिस की जानलेवा बीम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.