प्रयागराज, जुलाई 28 -- प्रयागराज। लिवर जैसे खास अंग को गंभीर बीमारियों से बचाने के प्रति जागरूकता के लिए मंगलवार को विश्व हेपेटाइटिस दिवस मनाया जाएगा। गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट के अनुसार बदलती जीवन शैली व खान-पान में हो रहे बदलाव का प्रभाव लिवर पर पड़ रहा है। लगातार बाहर का खाना खाने, साफ पानी न पीने, शराब व धूम्रपान का नियमित सेवन करने व टीकाकरण न कराने से लिवर खराब हो रहा है। साथ ही हेपेटाइटिस संक्रमण, फैटी लिवर, लिवर सिरोसिस व लिवर कैंसर जैसी बीमारियों के चपेट में भी लोग आ रहे हैं। इसमें हेपेटाइटिस-बी जैसी गंभीर बीमारी तो साइलेंट किलर की तरह प्रभावित कर रही है। अगर परिवार में किसी को भी हेपटाइटिस-बी का संक्रमण रहा है तो उस परिवार के दूसरे सदस्यों में हेपटाइटिस-बी के संक्रमण का खतरा अधिक बढ़ जाता है। यह भी पढ़ें- लीवर की खामोशी को हल्के में ...