लखनऊ, मार्च 28 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। रहीमाबाद में हेपेटाइटिस-बी कांड की जांच में लीपापोती की जा रही है। अभी तक सभी रक्तदाताओं की हेपेटाइटिस-बी संक्रमण की पॉजिटिव रिपोर्ट देने वालों की जिम्मेदारी तय नहीं की जा सकी। लोहिया संस्थान में सभी रक्तदाताओं की रिपोर्ट कैसे पॉजिटिव आई, इसकी पड़ताल की जहमत अभी तक किसी ने नहीं उठाई। जबकि केजीएमयू में अलग-अलग तकनीक से रक्तदाताओं की जांच की गई। न्यूक्लियर एसिड टेस्ट (नैट) तकनीक से की गई जांच में केवल चार लोगों की रिपोर्ट ही पॉजिटिव आई है। बीते 24 फरवरी को रहीमाबाद के मुंशीखेड़ा स्थित संत निरंकारी समागम की ओर से एक धार्मिक आयोजन किया गया था। इसमें दीक्षा से लेकर अन्य कार्यक्रम हुए थे। एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर भी लगाया गया था, जिसमें चार गांवों के 19 लोगों ने रक्तदान किया था। इनकी जांच बलरामपुर अस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.