बरेली, नवम्बर 18 -- बरेली। जिला अस्पताल में हेपेटाइटिस जांच किट आ गई है और मरीजों की जांच शुरू हो गई है। पूर्व में आई किट में खराबी होने की वजह से उसे वापस भेज दिया गया था। उसके बाद दूसरी किट की मांग भेजी गई थी। किट के अभाव में मरीजों का सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजा जा रहा था। अस्पताल में बीते दिनों आई किट से मरीजों की जांच में स्पष्ट रिपोर्ट नहीं मिल रही थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...